मथुरा, अप्रैल 26 -- कृष्ण मोहन (केएम) विश्वविद्यालय परिसर पाली डूंगरा में जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने अपने पिता एवं समाजसेवी स्व. मोहन सिंह भगत की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार व पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 'ज्ञान का दीपक' प्रज्ज्वलित किया। भावुक संबोधन में किशन चौधरी ने कहा कि उनके पिता का जीवन सेवा, अनुशासन और शिक्षा के प्रति समर्पित रहा, जिनके आदर्श सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। इससे पूर्व उनके आवास पर भजन संध्या व अखंड रामायण पाठ का आयोजन भी किया गया। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्व. मोहन सिंह भगतजी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके द्वारा स्थापित शिक्षण संस्थान आज केएम विश्वविद्यालय के रूप में क्षेत्र में शिक्षा का प्रमुख केंद्र बन चु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.