मथुरा, जनवरी 11 -- विश्व हिंदू परिषद बृज प्रांत की दो दिवसीय कार्ययोजना बैठक एटा में प्रांत अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विनायक राव देशपांडे, केंद्रीय सह संगठन महामंत्री, क्षेत्रीय पालक एवं केंद्रीय मंत्री दिनेश उपाध्याय, क्षेत्र संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर के मार्गदर्शन में आगामी 6 माह की कार्ययोजना तैयार की गई। प्रांत मंत्री अनुज कुमार द्वारा मथुरा महानगर के मंत्री गोकुलेश गौतम एडवोकेट को महानगर अध्यक्ष एवं बजरंग दल सह संयोजक डॉ. नितिन चौधरी को महानगर मंत्री घोषित किया गया। बैठक में खंड स्तर तक संगठन की समितियां गठित करने के साथ ही हिंदू समाज को जागरूक करने पर जोर दिया गया। बैठक में हिंदू समाज के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में मथुरा से प्रमुख रूप से क्षेत्र सेवा प्रमुख मुकेश शु...