हाथरस, मई 13 -- सिकंदराराऊ। अयोध्या में क्षेत्र के गांव गोकुलपुर के दो युवकों को ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे एक युवक की मौके पर मौत हो गई व दूसरे युवक की हालत गंभीर होने पर लखनऊ स्थित पीजीआई मेडिकल रेफर कर दिया जहां उसका उपचार जारी है | मृतक युवक का अयोध्या में पोस्टमार्टम हो रहा है, शव के बुधवार की सुबह आने की संभावना है | मृतक का गमगीन माहौल में पैतृक गांव गोकुलपुर में अंतिम संस्कार कराया जायेगा | जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव गोकुलपुर के एक दर्जन युवक संविदा पर अयोध्या में नगर निगम की सफाई वाली गाड़ी चलाते हैं। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में एक की मौत तीन घायल अजय कुमार अपने साथी ब्रजेश कुमार के साथ मंगलवार की सुबह सफाई वाला टेंपो चला रहा था। अयोध्या स्थित रोड पर सामने से ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी हादसे में अ...