अमरोहा, फरवरी 6 -- हसनपुर, संवाददाता। नगर की गोकुलधाम कालोनी निवासी आसपा नेता ने दो नामजद समेत चार लोगों पर घर में घुसकर हमला व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। खास बात यह है कि आरोपियों में एक वह व्यक्ति है, जिसने पत्नी से छेड़छाड़ के मामले में बुधवार शाम दूसरे संप्रदाय के चार व्यक्तियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। सैदनगली के पुटशल गांव निवासी आजाद समाज पार्टी के प्रदेश कोर कमेटी सदस्य एवं मंडल प्रभारी देवेंद्र बैसला नगर के रहरा अड्डे के पास गोकुलधाम कॉलोनी में रहते हैं। उनका आरोप है कि गुरुवार दोपहर वह अपने घर पहुंचे तो कॉलोनी के चार लोगों ने उन पर घर में घुसकर हमला कर दिया और मारपीट की। चीख पुकार सुन पत्नी अर्चना बचाने के लिए दौड़ी तो उसके साथ भी मारपीट की गई। किसी तरह घर में बंद होकर उन्होंने हमलाव...