सहारनपुर, अप्रैल 8 -- थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रशीटर गोकश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। खुद को घिरा देखकर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से चलाई गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसे घायल अवस्था में पकड़कर पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार दिलाया। आरोपी के पास से एक तमंचा, चार कारतूस, गोकशी के उपकरण और एक जिंदा गोवंश बरामद हुआ है। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि मंगलवार की रात थाना चिलकाना पुलिस की टीम ग्राम बुड्ढाखेडा से संगमौर जाने वाले रास्ते पर परागपुर के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की गांव परागपुर से ग्राम घाटहेड़ा जाने वाले रास्ते पर बाग में कुछ लोग गोकशी करने वाले है। पुलिस टीम तत्काल आम के बाग में मौके पर पहुंच गई। पुलिस यहां दो संदिग्ध व्यक्ति और एक...