हापुड़, जनवरी 23 -- कोतवाली पुलिस की शुक्रवार रात गोकशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से दो घायल समेत चार गोकशों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से स्कॉर्पियो गाड़ी, गोकशी करने के उपकरण, तमंचे, कारतूस और अन्य सामना बरामद किया हैं। गोकशों के खिलाफ विभिन्न जनपदों के थाना क्षेत्रों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने घायल गोकशों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार जारी है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि पुलिस पलवाड़ा रोड से बागड़पुर की ओर गश्त कर रही थी। इस दौरान नेह नीड तिराहे के पास चक रोड पर एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी दिखाई दी। जिसकी लाइट जल रही थी और गोकशी करने की फिराक में खड़े थे। पुलिस के नजदीक आते ही गोकशों ने गोली चलानी शुरू दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो गोकशों के पैरों में गोली लग गई और घायल समेत चा...