रुडकी, अप्रैल 21 -- भगवानपुर। कई माह से फरार चल रहे गोकशी के आरोपी को पुलिस ने घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, फरवरी माह में गोकशी के मामले में नामदर्ज आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी गई थी। जिसमें पुलिस को सूचना थी मिली थी कि मामले में फरार एक आरोपी गांव में घूमता देखा गया है। पुलिस ने गांव पहुंचकर फरार आरोपी रिजवान निवासी खेलपुर को गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली ले आई। वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश सैनी ने बताया कि आरोपी पुलिस के डर से लगातार स्थान बदलकर रह रहा था। जिसे सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया है। यह भी पढ़ें- रुड़की में गोकशी के आरोपी को घर से किया गिरफ्तार साथ ही आरोपी को जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...