रुडकी, मई 19 -- भगवानपुर। गोकशी के मामले का फरार चल रहे एक ही गांव के दो आरोपियों को पुलिस ने उनके घरो पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपिओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार गोकशी के मामले में कई माह से फरार चल रहे मुसेब व नवाजिश निवासी ग्राम खेलपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को बीती रात उनके घर से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है। वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश सैनी ने बताया कि गोकशी के फरार चल रहे आरोपिओ को गिरफ्तार न्यायालय में पेश कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- गैंगेस्टर व पशु तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...