रुडकी, मई 26 -- रुड़की, संवाददाता। गोकशी और पशु क्रूरता के मामले में फरार चल रहे गैंगस्टर को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस की ओर से लगातार गोकशी और पशु क्रूरता के आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जा रही है। कुछ दिन पहले रिफाकत निवासी गांव जौरासी जबरदस्तपुर, रुड़की के खिलाफ पुलिस ने गोकशी और पशु क्रूरता के मामले में गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। तभी से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि सोमवार की शाम पुलिस ने आरोपी को मोहल्ला सोत बी, रुड़की से गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- गोकशी में फरार चल रहे गैंगस्टर को पकड़ा उन्होंने बताया कि इससे पूर्व दो गैंगस्टरों को जेल भेजा चुका है। जबकि अन्य की तलाश लगतार...