शामली, मई 15 -- कांधला। थाना क्षेत्र में गोकशी और पुलिस मुठभेड़ के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार, एडीजी जोन मेरठ के निर्देश पर गौ तस्करी में संलिप्त अपराधियों के सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में 12 मई 2026 को कांधला थाना पुलिस मोहल्ला खैल स्थित खलील पुत्र जमील के घर सत्यापन और चेकिंग के लिए पहुंची थी। बताया गया कि घर के भीतर संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने पर पुलिस ने दरवाजा खुलवाया, जहां खलील अपने पुत्रों के साथ गौकशी करता मिला। यह भी पढ़ें- मुठभेड़ में इनामी पशु तस्कर पकड़ा पुलिस टीम को देखकर खलील ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस द...