गोकशी गिरोह के सरगना समेत पांच गिरफ्तार
बलरामपुर, जुलाई 23 -- बलरामपुर, संवाददाता। जनपद में गोकशी और गो-तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज तराई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित कुख्यात गिरोह के सरगना समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को कौवापुर मोड़ से दबोचा और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, गिरोह का सरगना मुन्नान उर्फ मन्नान अपने साथियों कल्पू, शौकत अली, समीउल्ला और फकरुद्दीन के साथ मिलकर आर्थिक एवं भौतिक लाभ के उद्देश्य से गोवंश के बछड़ों का वध कर उनके मांस की बिक्री करने का संगठित अपराध करता था। इस गिरोह के विरुद्ध 22 जुलाई को महराजगंज तराई थाने में उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.