बुलंदशहर, मई 4 -- गोकशी प्रकरण की जांच कराना गोसेवक को भारी पड़ गया। गांव धर्मपुर निवासी गोसेवक दीपक शर्मा ने थाना डिबाई में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव पिलखना (थाना नरौरा) निवासी जब्बार पुत्र चाहत खां एवं उसके साथियों ने शिकायत वापस न लेने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित गोसेवक दीपक शर्मा के अनुसार, वह गोकशी के एक मामले में आरोपी जब्बार खां के विरुद्ध जांच करा रहे थे, जिसकी जांच सीओ स्तर पर चल रही है। इसी रंजिश के चलते 1 मई को आरोपी पक्ष उसके गांव धर्मपुर स्थित आवास पर पहुंचा और डराने-धमकाने के साथ हत्या की साजिश रचने की बात कही। यह भी पढ़ें- गोकशी के शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज आरोप है कि शिकायत वापस न लेने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने यह भी बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना नरौरा मे...