प्रयागराज, अप्रैल 23 -- शृंगवेरपुर धाम के लाई गांव में शातिरों से तीन गोवंशों को बचाया गया, जिसमें दो सांड़ व एक गाय थे। संदेह है कि इन्हें गोकशी के लिए ले जाया जा रहा था। मौके पर प्रशासन, पशुपालन विभाग और पुलिस की टीम पहुंची। एक वाहन से इन्हें निकाला गया। सभी को नसीरपुर दरगाही गोशाला में संरक्षित कर लिया गया। पशुपालन विभाग को सूचना मिली की लाई गांव में कुछ शातिर गोकशी के लिए गोवंशों को पकड़कर ले जा रहे हैं। गोसेवा अयोग के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ला व सदस्य दीपक गोयल भी इस वक्त क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे थे। सूचना पर सभी लोग सक्रिय हुए और गोवंशों को बचाया गया। यह भी पढ़ें- लाई गांव में मिले पांच गोवंश, तस्करी की आशंका सीवीओ ने बताया कि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हो सकी। गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल व सदस्य दीपक गोय...