सहारनपुर, अप्रैल 6 -- सरसावा, संवाददाता। थाना पुलिस ने गौकशी के एक मामले में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा ने बताया कि 20 मार्च 2026 को चौकी प्रभारी शाहजहांपुर उपनिरीक्षक सौरभ कुमार को मुखबिर के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ था। वीडियो में शहजाद पुत्र लीलू, फारूक पुत्र दीन मोहम्मद, दल्लू पुत्र मकसूद व अन्य अज्ञात व्यक्ति ग्राम वाजिदपुर के जंगल में ईख के खेत में गौकशी की घटना को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे थे। इस आधार पर थाना सरसावा में मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। इसी के चलते पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने अरशद पुत्र आबिद, सादिक पुत्र अरशद निवासी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.