लखनऊ, मार्च 13 -- राज्य सरकार ने गोकशी व पशु तस्करी की मामलों में अपनी कार्रवाई का दायरा बढ़ा दिया है। उप्र गोवध निवारण (संशोधन) कानून के तहत प्रदेश में गोकशी के 14,182 मामले दर्ज कर 35,924 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।पुलिस ने गिरफ्तार 35,924 आरोपियों में से 13,793 के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई, जबकि 178 आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) की तहत भी कार्रवाई की गई। 14,305 मामलों में गैंगस्टर एक्ट के कार्रवाई की गई। गैंगस्टर एक्ट के तहत आरोपितों की 83. 32 करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति जब्त की गई। गोकशी व तस्करी के मामलों में नियंत्रण के लिए विशेष टीमों द्वारा खुफिया निगरानी, जिलास्तरीय टास्क फोर्स और सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। संवेदनशील जिलों में खासकर रात के समय पुलिस चेकिंग बढ़ाई गई...