अमरोहा, मार्च 11 -- बछरायूं, संवाददाता। पुलिस ने गोकशी की वारदात में शामिल दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी को पुलिस सोमवार रात हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार कर चुकी है। फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। गौरतलब है कि रविवार सुबह थाना क्षेत्र के गांव ढ्यौटी में तालाब के पास गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिले थे। इसके बाद हिन्दू संगठन कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन कर सड़क जाम कर दी थी। सीओ के कड़ी कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम खोला था। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। सोमवार रात पुलिस ने इस मामले में गोकशी के मुख्य आरोपी जाकिर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी थी। वहीं मंगलवार को पुलिस ने मामले के दूसरे आरोपी तासीन को भी मुखबिर की सूचना पर कस्बे के कुंडा रोड से गिरफ्तार कर ...