नोएडा, फरवरी 23 -- रबूपुरा, संवाददाता। रबूपुरा थाने की पुलिस ने मांस के लिए आवारा गोवंश का वध करने के मामले में फरार चल रहे दो बदमाशों को रविवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि रबूपुरा थाने की पुलिस रविवार रात यमुना एक्सप्रेसवे के करौली अंडरपास के नजदीक वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया तो मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर फायरिंग की। इस दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश की पहचान शामली जिला के कैराना थानांतर्गत मोहल्ला आरापुरी निवासी सलमान के रूप में हुई। पुलिस ने उसके साथी अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.