अमरोहा, अप्रैल 3 -- जोया, संवाददाता। डिडौली पुलिस ने गौकशी के मुकदमे में नौ साल से फरार आरोपी वसीम को गिरफ्तार किया है। पुलिस को चकमा देने के लिए उसने आधार कार्ड में अपने पिता का नाम बदलवा लिया था। कोर्ट से रेड वारंट जारी होने पर पुलिस जब शिद्दत से आरोपी की तलाश में जुटी तो आधार कार्ड में कराए गए संशोधन का खेल सामने आ गया। गिरफ्तार आरोपी वसीम को गुरुवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, कूटरचित दस्तावेज से आधार कार्ड में कराए गए संशोधन पर पुलिस ने जांच शुरू की है।मामला साल 2017 का था। डिडौली क्षेत्र के गांव मूंढा इम्मा में गोवंशीय पशुओं के वध की घटना हुई थी। आरोपी पक्ष के लोगों ने सूचना पर गांव पहुंची पुलिस पर हमला कर दिया था। कोतवाली से अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाकर बेकाबू हालात पर काबू पाया जा सका था। तत्...