रुडकी, मार्च 25 -- गोवंश स्क्वायड की टीम ने गोकशी की सूचना पर जौरासी के पास एक खेत में छापेमारी कर मांस और कटान के उपकरण बरामद किए जबकि मौके से दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। हरिद्वार गोवंश स्क्वायड के प्रभारी उपनिरीक्षक शदर सिंह टीम के साथ मंगलवार की रात जौरासी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस बीच मुखबिर ने सूचना दी कि जौरासी के पास एक फैक्ट्री के पीछे खेत में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। सूचना पर उन्होंने खेत में छापामारी की। इस दौरान भनक लगने पर गोकशी कर रहे दो आरोपी मौके से फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...