हापुड़, जनवरी 5 -- कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान गोकशी की फिराक में घूम रहे बदमाशों के गिरोह को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, व अन्य दो बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में गश्त व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि फुलड़ी नहर पटरी के किनारे खेत में कुछ बदमाश गोकशी की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने चारों बदमाशों को घेराबंदी कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.