सुल्तानपुर, मई 22 -- सुलतानपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पुलिस और गोकश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान जौनपुर का एक शातिर बदमाश मोहम्मद अनवर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। पुलिस को 22 मई की सुबह करीब 4 बजे सूचना मिली थी कि गोकशी से जुड़े कुछ आरोपी ग्राम रायपुर क्षेत्र में आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर अखंडनगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया。

गिरफ्तार आरोप...