अमरोहा, अप्रैल 4 -- जोया,(अमरोहा) संवाददाता। नौ साल बाद रेड वारंट से हत्थे चढ़े गोकशी और पुलिस टीम पर हमला करने के आरोपी वसीम की गिरफ्तारी के बाद चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। आधार कार्ड में सिर्फ वसीम ने ही पिता का नाम नहीं बदलवाया था बल्कि उसके भाई शमीम उर्फ घोड़ा ने भी अपने आधार कार्ड में पिता का नाम संशोधित कराया था। दोनों ने ये धोखाधड़ी पुलिस को गुमराह करने के लिए की थी। पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी पुलिस ने वसीम और उसके भाई शमूम के ​खिलाफ धोखाधड़ी व कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डिडौली कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को क्षेत्र के गांव मूंढा इम्मा निवासी वसीम की गिरफ्तारी की थी। कोर्ट ने उसके रेड वारंट जारी किए थे। दरअसल, वसीम नौ साल से पुलिस को गुमराह कर रहा था। उसके खिलाफ गोकशी और ...