भभुआ, मई 19 -- चांद, एक संवाददाता। गोई पंचायत भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर बीडीओ मो. हदीद खां की देखरेख में लगा। ग्रामीण कार्य विभाग के प्रधान सचिव देवेश सेहरा ने शिविर का मुआयना किया। शिविर में 199 आवेदन मिले। बीडीओ ने बताया कि शिविर में 72 एवं इसके पूर्व 127 आफलाइन आवेदन पड़े थे। मनरेगा के 39, पीएचईडी से 11, राजस्व एवं भूमि सुधार 20, खाद्य आपूर्ति विभाग से 8 आवेदन में से 5 आवेदन का आफ लाइन निष्पादन किया गया है। शिविर में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अरविंद कुमार, सीओ मनोज कुमार गुप्ता, खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी नीलू पाल, थानाध्यक्ष भागीरथ कुमार आदि थे। यह भी पढ़ें- गोई के शिविर में 199 आवेदन मिलेबिजली की समस्याओं का किया समाधान भभुआ। बिजली विभाग द्वारा मंगलवार को सहयोग शिविर लगाकर बिजली बिल सुधार, नया कनेक्शन, स्मार्ट प्रीपेड मीटर, मीटर खराबी...