गोईलकेरा से 2,41,526 घनफीट अवैध बालू जब्त
चक्रधरपुर, जून 27 -- गोईलकेरा। जिला खनन टास्क फोर्स की ओर से अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के दौरान गोईलकेरा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की गई। टास्क फोर्स ने निरीक्षण के दौरान सेरेंगदा थाना अंतर्गत ग्राम कुमड़ीह में लगभग 11,286 घनफीट अवैध रूप से भंडारित बालू बरामद किया। इसके अतिरिक्त ग्राम-रायम स्थित उत्क्रमित रायम मध्य विद्यालय के मैदान में लगभग 26,985 घनफीट तथा ग्राम रायम के मुख्य मार्ग के दोनों ओर लगभग 2,03,255 घनफीट अवैध रूप से भंडारित बालू बरामद कर जब्त किया गया। टास्क फोर्स की ओर से कार्रवाई के दौरान कुल 2,41,526 घनफीट अवैध रूप से भंडारित बालू जब्त की गई। जब्त बालू के संबंध में अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ के दौरान अवैध रूप से भं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.