चक्रधरपुर, जनवरी 9 -- गोईलकेरा। गोईलकेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आगामी नौ जनवरी को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जायेगा। शुक्रवार को प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मेला सिंहभूम की सांसद जोबा माझी उद्घाटन करेंगी। इसकी जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जयश्री पाड़िया ने दी है। उन्होंने स्वास्थ्य मेला में अधिक से अधिक लोगों के लाभ लेने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...