चक्रधरपुर, मार्च 14 -- गोईलकेरा। गोईलकेरा महावीर मंदिर में गुरुवार की देर शाम रामनवमी को मानने को लेकर रामनवमी कमेटी की एक बैठक हुई। जिसमें पुरानी कमेटी के भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से सुधीर कुमार बाजपेई को अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही गोईलकेरा में रामनवमी धूमधाम से मनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नौ दिनों तक रामायण पाठ ब्यास के द्वारा मंदिर मे किया जायेगा और रामनवी के दिन गाजे बाजे के साथ राम नवमी का अखाड़ा जुलूस निकाला जायेगा, जिसमें विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर भी चर्चा की। वहीं नवगठित कमेटी में मुरारी पांडेय उपाध्यक्ष, राम चंद्र प्रसाद सचिव, अमन जयसवाल सहसचिव और कोषाध्यक्ष राकेश चौरसिया को बनाया गया। जबकि कार्यकारिणी सदस्य में पवन गुप्ता, लाल बाबू सुमित सेन, अरविंद गुप्ता आ...