चक्रधरपुर, मई 4 -- फाइलेरिया की रोकथाम को लेकर गोईलकेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलायी जा रही है। एमपीडब्ल्यू की अगुआई में सेविका और सहिया द्वारा गांव के घर घर जाकर लोगों को डीईसी एल्वेंडाजोल के साथ-साथ इवोमेक्टिन दवा खिलायी जा रही है। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर में परिवार के सभी सदस्यों की उंचाई मापने के बाद ऊंचाई के हिसाव से गोली दी जा रही है। रविवार को प्रखंड के कुला, सिपवा, महादेवशाल, पुरना गोईलकेरा, रुमकुट, काटकरा, घोड़ाडुब्बा के साथ-साथ गांव के कुल 988 लोगों को दवा खिलायी गई। यह अभियान आगामी पांच मई तक चलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...