चक्रधरपुर, अप्रैल 13 -- गोईलकेरा। गोईलकेरा में आए दिन बिजली के पुराने खंभों के क्षतिग्रस्त होने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। खंभों के गिरने से उस पर लगे बिजली के तार टूट कर गिर पड़ते थे, जिस कारण हमेशा हादसे का खतरा बना रहता था। स्थानीय लोगों द्वारा बार-बार विभाग से पुराने खंभे को बदल कर नए खंभे लगाने की मांग की जा रही थी। लोग केबुल के जरिए बिजली आपूर्ति करने की भी जरूरत बता रहे हैं, ताकि बारिश और आंधी पानी में भी निर्बाध बिजली की आपूर्ति हो सके। इसके बाद बिजली विभाग द्वारा गोईलकेरा में बिजली के पुराने खंभे बदलने और केबुल लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे ग्रामीणों में खुशी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों की माने तो इससे बिजली आपूर्ति को लेकर जो परेशानी होती थी, उसमें कमी आएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...