चक्रधरपुर, जनवरी 11 -- गोईलकेरा, संवाददाता। गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कदमडीहा पंचायत अंतर्गत वनग्राम बुरुहातु में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतका अनिता लागुरी (40 वर्ष) की उसके पति पातोर लागुरी ने ही पत्थर से सिर पर हमला कर हत्या कर दी। सूचना के बाद शनिवार को गोइलकेरा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर महिला के शव को बरामद किया। जबकि आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार को पति-पत्नी दोनों सोनुवा बाजार गए थे। शाम को दोनों नशे की हालत में अपने घर वापस लौट रहे थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे आक्रोशित पातोर लागुरी ने रास्ते में ही पत्थर से अपनी पत्नी के सिर पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद मोसो नाम के एक युवक के साथ अपनी पत्नी को उसके घर ले गया। रात बिताने क...