चक्रधरपुर, जून 28 -- गोईलकेरा। जिला खनन टाक्स फोर्स द्वारा अवैध बालू परिवहन के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार की मध्यरात्रि गोईलकेरा में अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त किया है। टास्क फोर्स द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर एनएच 320 डी पर आमझरन गांव के पास एक ट्रैक्टर जब्त किया है, जबकि चालक और मजदूर मौके से फरार हो गए। जब्त ट्रैक्टर ट्रॉली पर सौ घनफीट बालू लदा हुआ था। जिसका वैध परिवहन चालान नहीं था। जब्त बालू लदा ट्रैक्टर और ट्रॉली को गोईकेरा थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं खनन विभाग द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- गोइलकेरा में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त जिला खनन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान ...