चक्रधरपुर, अप्रैल 8 -- गोईलकेरा। गोईलकेरा प्रखंड के कुईडा पंचायत के बुरूदुईया गांव में हाथी का कहर जारी है। सोमवार की रात्रि करीब नौ बजे हाथी गांव पहुंचा और गांव के जूरे कोड़ाह के घर को तोड़ दिया। परिवार के सभी सदस्य घर छोड़ कर जंगल में भाग कर जान बचायी। वहीं हाथी ने वहां से कुछ दूर पर दीनबंधु कोड़ाह के घर के दरवाजा को तोड़ा। जिसमें दीनबंधु की पत्नी और बच्चे सो रहे थे। किसी तरह बच्चे के साथ जान बचाने में कामयाब हो गई। सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह मुखिया डॉ. दिनेश चंद्र बोयपाई पीड़ित परिवार वालों से मिला। राशन व्यवस्था कर पीड़ित परिवार को राहत देने का प्रयास किया। उन्होंने बीडीओ विवेक कुमार को सूचना दी।बता दें कि दो दिन पूर्व हाथी ने वनग्राम के रबुआकोचा एवं राजस्वग्राम बेदडादुईया के मुंडा आनंद कोड़ाह के घर को पूरी तरह क्षतिग्रस्त किया था। पीड़ित परि...