गोईलकेरा और सोनुवा में अवैध शराब ठिकाने पर छापे, दो गिरफ्तार
चक्रधरपुर, जून 20 -- चक्रधरपुर। अवैध शराब की बिक्री एवं निर्माण को रोकने के लिए गठित जिला टीम ने शुक्रवार को जिले के सोनुवा और गोईलकेरा थाना क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया। भारी मात्रा में अवैध शराब नष्ट किया और दो लोगों को गिरफ्तार किया। टीम ने गोईलकेरा थाना के सहयोग से हाट बाजार क्षेत्र एवं क्रिश्चियन टोली में छापेमारी की। जहां अवैध चुलाई शराब की बिक्री करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। साथ ही हाट बाजार के पिछले हिस्से के वीरान क्षेत्र में अवैध चुलाई शराब निर्माण के उद्देश्य से संचित जावा-महुआ को घटनास्थल पर ही नष्ट कर दिया गया। वहीं सोनुवा थाना क्षेत्र के बालजोरी में अवैध चुलाई शराब की बिक्री किए जाने वाले स्थल पर की गई छापेमारी के दौरान एक अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- कटिया में आबकारी विभाग की छापेमारी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.