चाईबासा, जून 26 -- चाईबासा, संवाददाता। स्कूटी के चपेट में आने से गोईलकेरा थाना अंतर्गत कुला गांव निवासी 36 वर्षीय गुरुबारी बोइपाई की इलाज के दौरान गुरुवार को सदर अस्पताल में मौत हो गई। जबकि स्कूटी सवार गोईलकेरा के टूनिया सरबिर गांव निवासी 17 वर्षीय सालुका पूर्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। सालुका को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को दिन के लगभग 12 गुरुबारी बोइपाइ अपने घर के पास सड़क किनारे लगे चापाकल में पानी भर रही थी। उसी समय एक स्कूटी सवार तेज रफ्तार में आया और गुरुबारी को धक्का मार दिया, जिससे गुरुबारी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। स्कूटी सवार को भी गिरने से सिर और चेहरा में गंभीर चोट लगी है। दोनों को घटनास्थल से उठाकर गोईलकेरा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए च...