चक्रधरपुर, मार्च 14 -- गोईलकेरा। गोईलकेरा प्रखंड के सभी गांव में मलेरिया की रोकथाम के लिए मलेरिया सर्वे का कार्य चल रहा है। गोईलकेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के एमपीडब्ल्यू और मलेरिया विभाग के कर्मी गांव गांव में जाकर लोगों के मलेरिया सर्वे के कार्य में जुटे हुये हैं। इस दौरान लोगों को जागरूक कर रहे हैं और अगर किसी व्यक्ति को बुखार, सिर दर्द, उल्टी आदि होने पर उनका मलेरिया जांच कर रहे हैं तथा अगर मलेरिया पाया जाता है तो उसे दवा दी जा रही है। साथ ही मलेरिया ठीक नहीं होने पर अस्पताल में जाकर इलाज कराने की सलाह दी जा रही है। अस्पताल प्रभारी द्वारा सहिया को निर्देशित किया गया है कि किसी भी तरीका से मलेरिया के लक्षण पाए जाने पर उक्त मरीज की रक्त पट संग्रह कर उसे लेबोरेटरी में जांच करवाकर और जांच के बाद उसे मलेरिया रोधी दवाई उपलब्ध कारण इस क...