चक्रधरपुर, अप्रैल 25 -- गोईलकेरा। गोईलकेरा थाना क्षेत्र के दुगुनिया रोयगुटू टोला के पास अज्ञात चार लोगों द्वारा एक व्यक्ति की गला दबा कर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही शनिवार सुबह गोईलकेरा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक रोयगुटू टोला निवासी रमेश चांपिया उर्फ चमरा को अज्ञात लोगों द्वारा शुक्रवार की रात्रि घर से बुलाया और उसके बाद उसकी पिटाई कर दी और गला दबा कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही गोईलकेरा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गईहै। बता दे कि मृतक नक्सली गतिविधियों में शामिल रहा है और नक्सली गतिविधियों में शामिल रहने के कारण जेल भी जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...