चक्रधरपुर, फरवरी 26 -- गोइलकेरा,संवाददाता राउरकेला-चक्रधरपुर एनएच 320 डी के गोइलकेरा बाजार क्षेत्र में सड़क निर्माण और चौड़ीकरण कार्य के लिए भू अर्जन की कार्रवाई नहीं की जाएगी। मनोहरपुर के झामुमो विधायक जगत माझी द्वारा सदन में उठाए गए सवाल पर पथ निर्माण विभाग ने यह जवाब दिया है। दरअसल, गोइलकेरा बाजार के इंदिरा चौक से साप्ताहिक हाट बाजार तक सड़क निर्माण के लिए भू अर्जन विभाग द्वारा रैयतों को जमीन अधिग्रहण का नोटिस दिया गया था। इसे गोइलकेरा से सेरेंगदा के बीच बन रही पथ निर्माण विभाग की सड़क का हिस्सा बताकर भूमि अधिग्रहण करने के लिए रैयतों को विगत वर्ष नौ दिसंबर को नोटिस जारी किया गया था। इस पर रैयतों ने आपत्ति जताई और विधायक जगत माझी से मामले की शिकायत की थी। रैयतों ने बताया था कि गोइलकेरा बाजार से गुजरने वाली सड़क का राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.