चक्रधरपुर, मार्च 13 -- सोनुवा। कोल्हान जंगल क्षेत्र के गोइलकेरा थाना क्षेत्र कुईड़ा के सिरजनकोचा टोला में हाथी हमले ने हमला कर गुरुवार देर रात करीब डेढ बजे एक महिला की मौत के घाट उतार दिया। घटना के समय महिला तोड़-फोड़ की आवाज सुन कर घर से बाहर निकली हुई थी। हाथी को देखकर जैसे की घर के भीतर जाने की कोशिश करने लगी तो, तभी हाथी ने अपने सुंढ में महिला को खींच कर जमीन में पटक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान सिरजनकोचा टोला के करीब 30 वर्षीय रानी बोयपाई, पति-सतीश बोयपाई के रुप में हुई है। करीब एक माह बाद क्षेत्र के हाथी के आ धमकने व ग्रामिणों के उपर हमला कर मौत के घाट उतार देने की घटना के बाद से ग्रामिणों में दहशत का माहौल है। ज्ञात हो कि विगत जनवरी-फरवरी माह में कोल्हान जंगल क्षेत्र गोइलकेरा के अलावा टोंटो, नोवामुंडी, जटेया, हाट...