चक्रधरपुर, फरवरी 26 -- मनोहरपुर, संवाददाता गोइलकेरा और आनंदपुर प्रखंड को जोड़ने वाली समीज पुलिया एक तरफ से धंसने के कगार पर है। जिससे दोनों प्रखंड का संपर्क प्रभावित हो सकता है। विधायक जगत माझी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से सरकार को अवगत कराते हुए पुलिया की मजबूतीकरण/सुदृढ़ीकरण कराने की मांग की है। विधायक ने सदन में कहा कि पुलिया कमजोर होने के कारण होने दुर्घटना की संभावना है। इसलिए पुलिया का मरम्मत कराया जाए। विधायक के प्रश्न पर ग्रामीण कार्य विभाग की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने उत्तर देते हुए बताया की पुल की जांच हेतु मुख्य अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रक्षेत्र, रांची के आदेश संख्या-288 दिनांक-21.02.2026 द्वारा अधीक्षण अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष अंचल, रांची की अध्यक्षता में जांच दल का गठन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.