कन्नौज, मई 24 -- कन्नौज। भीषण गर्मी के बीच जनपद की गौशालाओं में गोवंशों की देखभाल और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देश पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सरदूल ने रविवार को विभिन्न गौआश्रय स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पेयजल, साफ-सफाई, चारा एवं गर्मी से बचाव के इंतजामों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।ब्लॉक तालग्राम के गौआश्रय स्थल खड़ेदेवर में टीन शेड की ऊंचाई कम मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। गोवंशों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए टीन शेड पर टाट-पट्टी बिछाने, चारों ओर पानी का छिड़काव कराने तथा वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- गौशालाओं में लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम यहां पेयजल व्य...