लखीमपुरखीरी, अप्रैल 7 -- गोआश्रय स्थल के पशुओं को हरा चारा मिलता रहे इसके लिए अब ग्राम समाज की जमीन पर हरा चारा उगाया जाएगा। ग्राम समाज व चारागाह की जमीन चिन्हित कर उस पर नेपियर घास, चरी आदि बारहमासी हरा चारा उगाया जाएगा। इससे पशुओं को हरा चारा मिलता रहेगा। जिले में 145 गोआश्रय स्थल हैं। इनमें करीब 35 हजार गोवंशीय पशु संरक्षित हैं। ज्यादातर पशुआश्रय स्थलों की जमीन पर ही चारा उगाया जाता है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश कुमार सचान ने बताया कि जिले में करीब 160 हेक्टेयर जमीन ग्राम समाज व चारागाह की चिन्हित की गई है इस पर हरा चारा उगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि करीब 60 से अधिक ऐसी गोशालाएं हैं जहां जमीन की कमी होने के कारण चारा की उपलब्धता नहीं हो पाती है। यहां चारा उपलब्ध हो इसके लिए प्लानिंग की गई है। प्रत्येक हेक्टेयर पर 22 हजार रुपय...