धनबाद, जून 22 -- गोंदूडीह ओपी क्षेत्र में रविवार की दोपहर अपराधियों ने दिनदहाड़े कलेक्शन एजेंट को गोली मार दी गई। गोली लगने से मौके पर ही झरिया बस्ताकोला निवासी 45 वर्षीय उमेश कुमार यादव की मौत हो गई। उमेश आटा मिल के लिए कलेक्शन का काम करते थे। सुबह 11 बजे वह कलेक्शन के लिए निकले थे। दोपहर में खरिकाबाद स्थित सात नंबर हिलटॉप आउटसोर्सिंग के पास अज्ञात हमलावरों ने उमेश के सीने में गोली मार दी। आशंका जताई जा रही है कि लूटपाट के मकसद से आए अपराधियों ने उमेश कुमार यादव को गोली मारी है। मृतक से जुड़ी दुश्मनी का भी पुलिस पता लगा रही है। घटना की जानकारी पाकर ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर प्रकाश सोय, केंदुआडीह इंस्पेक्टर प्रमोद पांडेय सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए एसएनएम...