गोंदलपुरा गांव में कोल कंपनियों के खिलाफ 1135 दिन से धरना जारी
हजारीबाग, मई 19 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। कोल कंपनियों के खिलाफ गोंदलपूरा गांव में ग्रामीणों के द्वारा 1135 दिनों से अनिश्चितकालीन सतत धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। मंगलवार को अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने ग्राम सभा की ,जिसमें आम आदमी पार्टी के झारखंड राज्य के प्रदेश प्रभारी शिवचरण गोयल पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई एवं आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांग बिल्कुल जायज है, अपनी जल जंगल जमीन को बचाने के लिए पिछले तीन वर्षों से ग्रामीणों के द्वारा आंदोलन किया जा रहा है। सरकार को ग्रामीणों की हित में समझते हुए इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। वही विकास कुमार ने कहा कि हम लोगों की जमीन अपने पूर्वज के जमाने से चार फसली जमीन है इसी जमीन खेत से हम लोग अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई जीविका पार्जन करते है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.