सराईकेला, जून 4 -- खरसांवा । खरसांवा-सरायकेला मुख्य सड़क स्थित गोंदपुर चौक पर बीती रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार हाइवा ने सड़क पार कर रहे तीन मवेशियों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मवेशी का पैर टूट गया और वह छिटककर दूर खेत में जा गिरी। घटना के तुरंत बाद चालक हाइवा समेत मौके से फरार होने में कामयाब रहा। इस हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह रोक दिया। चक्काजाम होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण फरार हाइवा चालक को तुरंत गिरफ्तार करने और पीड़ित पशुपालक को मुआवजे की मांग पर अड...