महाराजगंज, जून 25 -- महराजगंज, निज संवाददाता। अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा की ओर से गोंड समाज की वीरांगना व शासक महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिला महामंत्री रमेश चंद्र गोंड की अगुवाई में हुए कार्यक्रम में धुरिया गोंड समाज के प्रबुद्धजनों ने महारानी दुर्गावती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके अद्वितीय साहस, पराक्रम व बलिदान को स्मरण किया। यह भी पढ़ें- गोंड समाज व सपाइयों ने याद किया महारानी दुर्गावती के शौर्य व बलिदानमहारानी दुर्गावती का साहस जिला महामंत्री ने कहा कि महारानी दुर्गावती ने अन्याय, अत्याचार व विदेशी आक्रमणकारियों के विरुद्ध अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया। उन्होंने अपने स्वाभिमान व मातृभूमि की रक्षा के लिए मुगलों से कई युद्ध लड़े तथा वीरता का अनुपम परिचय दिया। उन्होंने कहा कि जब युद्ध के...