महाराजगंज, नवम्बर 16 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर नगर में पद यात्रा निकाल कर अपने अधिकारों को लेकर आवाज उठाई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष अंगद गोंड ने बताया कि धुरिया व गोंड समाज के छात्र-छात्राओं को अधिकारियों द्वारा अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण-पत्र जारी नहीं किया जा रहा है। ऐसे में गोंड समाज में काफी आक्रोश है। मांगों को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। इस अवसर उदयभान गोंड, मुन्ना प्रसाद गोंड, श्रवण कुमार गोंड, गोरख प्रसाद गोंड, सुभाष गोंड आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.