बलिया, अप्रैल 18 -- बांसडीह। अनुसूचित जनजाति का प्रमाणपत्र जारी कराने की मांग को लेकर गोंड समाज के छात्र-युवाओं का बांसडीह तहसील परिसर में धरना शनिवार को 18वें दिन जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि यूपी टेट परीक्षा में आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल निर्धारित है यदि समय रहते जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं हुआ तो गोंड समाज के छात्र युवा आवेदन करने से ही वंचित हो जाएंगे। आरोप लगाया कि बांसडीह तहसीलदार गोंड समाज का उत्पीड़न कर रहे हैं। इस मौके पर उमाशंकर गोंड, मंजिश गोंड, अरविंद गोंडवाना, उमाशंकर गोंड, विजय शंकर गोंड, सुरेश शाह, अरुण गोंड आदि थे। यह भी पढ़ें- डीएलएड : पंजीयन और शुल्क जमा करने की तिथि 21 तक बढ़ी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...