प्रयागराज, जून 29 -- उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) की ओर से आयोजित तीन दिवसीय जनजाति उत्सव का सोमवार को समापन हुआ। केंद्र के सभागार में उत्सव के अंतिम दिन योगेश तिवारी लिखित और सतीश व्याम निर्देशित गोंड जनजाति की शौर्यगाथा पर आधारित नाटक 'राजा लोहगुंडी' का मंचन किया गया। गोंड संस्कृति की लोक परंपराओं, रंगबिरंगी वेशभूषा व रोमांचक युद्ध के दृश्यों से सजी प्रस्तुति ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यूडी प्रो. आशुतोष सिंह, केंद्र के निदेशक सुदेश शर्मा व उपनिदेशक डॉ. मुकेश उपाध्याय ने दीप प्रज्जवलित कर किया। एक घंटे बीस मिनट की प्रस्तुति की शुरुआत दुष्ट व जादुई शक्तियों से संपन्न राजा रामदरबाई रानी हिरौली के अपहरण करने के दृश्य से होती है। ...