गोंडा, अप्रैल 2 -- गोंडा। रेलवे ने गर्मी के सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए 05736/05735 कटिहार-अमृतसर-कटिहार वाया गोंडा ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन करने का फैसला किया है। 05736 साप्ताहिक विशेष गाड़ी बुधवार को कटिहार से चलाई जाएगी। इसी प्रकार वापसी में यह ट्रेन शुक्रवार को अमृतसर से 13.25 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गोंडा से 05.30 बजे रवाना होगी। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि इस ट्रेन में एससी, स्लीपर समेत कुल 15 कोच लगाए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.