उरई, अप्रैल 29 -- उरई। संवाददाता गोंडा बुढ़वाल रेलमार्ग पर होने वाले नॉन इंटरलॉकिंग काम के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इसके चलते 8 जुलाई से झांसी कानपुर रुट पर कई ट्रेनों को रदद करने के साथ रुट डायवर्जन किया गया है। इससे लंबी दूरी का सफर करने वाले लोगों को परेशानी होगी। हालांकि रेलवे अफसरों का कहना है कि काम को सुचारु रुप से संपन्न कराने के लिए किया गया है।15029 गोरखपुर पुणे नौ जुलाई को नहीं चलेगी। वहीं 15030 पुणे गोरखपुर 11 जुलाई को रदद की गई है। इसके अलावा 12592 यशवंतपुर गोरखपुर एक्सप्रेस 29 जून से मार्ग परिवर्तन होकर जाएंगी। 12592 यशवंतपुर गोरखपुर 29 जून व 6 जुलाई को बाराबंकी, गोंडा होकर जाएंगी। यह भी पढ़ें- इंटरलॉकिंग काम के चलते टे्रनें रद, कई परिवर्तित इस गाड़ी का ठहराव गोंडा स्टेशन पर नहीं होगा। वहीं, 22534 यशवंतपुर गोरखपु...