गोंडा में सीनियर मैनेजर से प्रधान रोकड़िया तक फंसे, 69 बैंक वालों पर नामजद FIR
संवाददाता, जून 14 -- UP News : इंडियन बैंक इम्प्लाइज क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड में 3 करोड़ 60 लाख 16 हजार रुपये के गबन का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर 69 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है। सोसाइटी सचिव रविन्द्र श्रीवास्तव की प्रार्थना पत्र पर कोतवाली नगर में दर्ज मुकदमे में तत्कालीन सचिव, वरिष्ठ प्रबंधक, प्रबंधक, हेड कैशियर, प्रधान रोकड़िया समेत 69 पदाधिकारी-कर्मचारियों को नामजद किया गया है। दर्ज मुकदमे में आरोप है कि 1997 से 2020 तक इलाहाबाद बैंक (अब इंडियन बैंक) के प्रधान शाखा गोंडा में तैनात रहे कर्मचारियों ने मनमाने ढंग से फर्जी लोन वितरण, दस्तावेजों में हेराफेरी की। शिकायतकर्ता के मुताबिक मूल गबन 3.60 करोड़ रुपये का है। ब्याज समेत यह राशि 4 करोड़ 90 लाख 8 हजार 373 रुपये से अधिक हो जाती है। यह भी पढ़ें- यूपी में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.